क्या आप अपनी त्वचा पर मछली के स्पर्म को लगवाने देंगे अगर ये आपकी स्किन चमकदार और जवां कर दे? नाम सुनकर आप चौंक सकते हैं — लेकिन इसे जिस तरह से किया जाता है, वो शायद आपकी सोच से बिल्कुल अलग है।
अभी हाल फिलहाल में Salmon Semen Facial काफ़ी ट्रेंडिंग में आ रहा है। इसके चर्चा में बने रहने का मुख्य कारण हॉलीवुड सेलिब्रिटीज है जैसे की Kim और उनकी बहन Khloe Kardashian जिन्होंने हाल ही में अपने पूरे प्लास्टिक सर्जरी का इतिहास खुले आम Instagram पर बता डाला।
इनके अलावा Friends टीवी शो की एक्ट्रेस Jennifer Aniston भी इसका इस्तेमाल कर चुकी है। एक समय पे सिर्फ़ South Korea और Japan तक सीमित ये ट्रेंड अब अमेरिका और भारत के भी प्लास्टिक सर्जरी क्लीनिक्स का भाग बन चुका है।
आख़िर ये Salmon Semen Facial है क्या और काम कैसे करता है?
ये एक बहुत ही अद्भुत नया आविष्कार है ब्यूटी इंडस्ट्री का जो कि मछली खासकर सेल्मन के वीर्य से निकले गए PDRN, जिसका पूरा नाम Polydeoxyribonucleotide है, से बनता है। इस पदार्थ को छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़ा जाता है। इस DNA कंपाउंड को फिर एक इंजेक्शन microneedling के माध्यम से या लेज़र से स्किन में लगाया जाता है।
ये त्वचा की गहराई तक जाकर उसकी मरम्मत करता है, कोलेजन को भी भड़ाने का काम करता है और कुल मिलाकर त्वचा को जवां, स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। सेंसिटिव स्किन वालो के लिए भी फ़ायदा करता है। एक किसम का स्किन को पुनर्निर्माण करने का काम करता है। इसके साथ साथ ये मुँहासे, eczema और psoriasis जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं में भी मदद कर सकता है।
- सेल्मन मछली के स्पर्म से PDRN निकाला जाता है।
- इस DNA को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है।
- Microneedling या laser के ज़रिए स्किन में डाला जाता है।
- स्किन की मरम्मत और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
- स्किन दिखती है ज़्यादा यंग, ग्लोइंग और हेल्दी।

Side Effects क्या-क्या है?
सूजन और microneedling इंजेक्शन के कारण त्वचा पर नीले पीले निशान बन जाते है। थोड़ी बहुत खुजली भी महसूस होती है। ऐसा कई केस में देखा गया है। मछली से allergy हो तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। उसके साइड इफेक्ट्स अलग से होंगे।
यदि आप pregnant हैं, skin infection है, या किसी skin medication पर हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना ये ट्रीटमेंट ना लें। अभी इस तकनीक का पूर्ण रूप से मान्यता नहीं है क्यूंकि इस पर की गई studies भी अभी बेहद सीमित है। पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं है।
Salmon Facial की क़ीमत भारत से अमेरिका तक
जहाँ अमेरिका में ये ट्रीटमेंट महंगे महंगे aesthetic clinics में $600 से $2000 में कराया जाता है जो की भारतीय करेंसी में करीब ₹51,500 से ₹1,71,500 होता है। इसे एक साल में दो बार कराया जाता है ($4000) जो कि कई लोगो के लिए एक बजट से बाहर बना देता है। इसी करण इसे आप ज़्यादातर celebrities तक इस्तेमाल किए देखते है।
लेकिन South Korea में कई clinics में यही treatment सिर्फ़ $200 se $300 तक में भी हो जाता है। इसका कारण ये है कि इस चीज़ का वहाँ काफ़ी देर से रिसर्च रहा था। इसके अलावा वहाँ का culture जहाँ ऐसे ट्रीटमेंट कराना बहुत ही आम चीज़ है जिसके कारण PDRN बहुत ज़्यादा पैमाने पर बनाया जाता है।
भारत में भी कई luxury clinics है जो ये फेसिअल की सेवा देते है। इनकी क़ीमत ₹10,000 से ₹40,000 के बीच होती है। आप गूगल करके चेक कर सकते है संभव है कि आपके शहर में भी ये ट्रेंड शुरू हो गया हो।

PETA का विरोध Salmon Semen Facial के ख़िलाफ़
PETA ने सेल्मन स्पर्म फ़ेशियल को एकदम क्रूर ब्यूटी ट्रेंड बताते हुए इसके ख़िलाफ़ सख़्त स्टैंड लिया है। उनका कहना है कि सेल्मन मछली को दस दिन भूका रखा जाता है, इसके बाद उनको एक बर्फ के पानी में डाला जाता है, जिसके बाद उनके gills काट कर उन्हें मारने के लिए छोड़ा जाता है। इस तकनीक को बेहद ही क्रूर बताया गया है।
ऊपर से जिस चीज़ का अभी तक विज्ञानिक पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर पाए की वो असरदार है भी की नहीं। उसके लिए एक जीव को तड़पाया जा रहा है और मारा जा रहा है। PETA का कहना है कि इस तरीके से बेहतर कई चीज़े है जैसे की retinol और vitamin C serums.
चमकती स्किन या क्रूरता
इतनी क़ीमत देख कर कई लोग हैरान रह गए होंगे। और उससे भी ज़्यादा हैरानगी ये जानकर होगी की किस दरिंदगी से ये PDRN —जिसको आपकी स्किन में डाला जाता है — उसे मछली के स्पर्म से निकाला जाता है, और वो भी एक ऐसे प्रोसेस से जिसमें मछली को भूखा रखा जाता है, बर्फ के पानी में डाला जाता है, और फिर उनके गिल्स काटकर मार दिया जाता है।
ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है — क्या सिर्फ़ दिखने के लिए हम इतनी दूर जा सकते हैं कि किसी जीव की जान ले ली जाए? और वो भी उस प्रक्रिया के ज़रिए जिसे जानकर शायद आपकी स्किन का ग्लो फीका पड़ जाए। लेकिन फिर भी, जब कोई चीज़ “सेलिब्रिटी सीक्रेट” कहलाने लगे, तो उसका ग्लैमर हर सवाल से बड़ा लगने लगता है।
थोड़ी बहुत जिज्ञासा जो किसी नए treatment को करने में होती है उसके हिसाब से एक बार तो कोई सोच भी ले लेकिन ये एक साल में दो बार करवाने की माँग रखता है जो कि हर साल एक iPhone जैसे होगा। ये इसको एक प्रीमियम और exclusive चीज़ बना देता है। और प्रीमियम और exclusive चीज़ कब हर किसी की इच्छा बन जाए ये कोई नहीं कह सकता।
🛑 डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और एजुकेशनल मकसद के लिए है। यह किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, डायग्नोसिस या ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है। मैं कोई हेल्थ एक्सपर्ट नहीं हूँ, और यह वेबसाइट भी चिकित्सा क्षेत्र से मान्यता प्राप्त नहीं है। किसी भी कॉस्मेटिक या मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले कृपया अपने डॉक्टर या प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।